1 कुरिंथीयों 15

परन्तु हर एक अपनी अपनी बारी से; पहिला फल मसीह; फिर मसीह के आने पर उसके लोग।

1 Corinthians 15:23 (UKJV) But every man in his own order: Christ the first-fruits; afterward they that are Christ's at his coming.

21क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई; तो मनुष्य ही के द्वारा मरे हुओं का पुनरुत्थान भी आया।

22और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसा ही मसीह में सब जिलाए जाएंगे।

23परन्तु हर एक अपनी अपनी बारी से; पहिला फल मसीह; फिर मसीह के आने पर उसके लोग।

24इस के बाद अन्त होगा; उस समय वह सारी प्रधानता और सारा अधिकार और सामर्थ का अन्त करके राज्य को परमेश्वर पिता के हाथ में सौंप देगा।

25क्योंकि जब तक कि वह अपने बैरियों को अपने पांवों तले न ले आए, तब तक उसका राज्य करना अवश्य है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.