1 कुरिंथीयों 7

परन्तु व्यभिचार के डर से हर एक पुरूष की पत्नी, और हर एक स्त्री का पति हो।

1 Corinthians 7:2 (UKJV) Nevertheless, to avoid fornication, let every man have his own wife, and let every woman have her own husband.

1उन बातों के विषय में जो तुम ने लिखीं, यह अच्छा है, कि पुरूष स्त्री को न छुए।

2परन्तु व्यभिचार के डर से हर एक पुरूष की पत्नी, और हर एक स्त्री का पति हो।

3पति अपनी पत्नी का हक पूरा करे; और वैसे ही पत्नी भी अपने पति का।

4पत्नी को अपनी देह पर अधिकार नहीं पर उसके पति का अधिकार है; वैसे ही पति को भी अपनी देह पर अधिकार नहीं, परन्तु पत्नी को।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.