1 राजा 12

तो उसने एक बछड़े को बेतेल, और दूसरे को दान में स्थापित किया।

1 Kings 12:29 (UKJV) And he set the one in Bethel, and the other put he in Dan.

27यदि प्रजा के लोग यरूशलेम में बलि करने को जाएं, तो उनका मन अपने स्वामी यहूदा के राजा रहूबियाम की ओर फिरेगा, और वे मुझे घात करके यहूदा के राजा रहूबियाम के हो जाएंगे।

28तो राजा ने सम्मति ले कर सोने के दो बछड़े बनाए और लोगों से कहा, यरूशलेम को जाना तुम्हारी शक्ति से बाहर है इसलिये हे इस्राएल अपने देवताओं को देखो, जो तुम्हें मिस्र देश से निकाल लाए हैं।

29तो उसने एक बछड़े को बेतेल, और दूसरे को दान में स्थापित किया।

30और यह बात पाप का कारण हुई; क्योंकि लोग उस एक के साम्हने दण्डवत करने को दान तक जाने लगे।

31और उसने ऊंचे स्थानों के भवन बनाए, और सब प्रकार के लोगों में से जो लेवीवंशी न थे, याजक ठहराए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.