1 राजा 4

और सुलैमान की एक दिन की रसोई में इतना उठता था, अर्थात तीस कोर मैदा,

1 Kings 4:22 (UKJV) And Solomon's provision for one day was thirty measures of fine flour, and threescore measures of meal,

20यहूदा और इस्राएल के लोग बहुत थे, वे समुद्र के तीर पर की बालू के किनकों के समान बहुत थे, और खाते-पीते और आनन्द करते रहे।

21सुलैमान तो महानद से ले कर पलिश्तियों के देश, और मिस्र के सिवाने तक के सब राज्यों के ऊपर प्रभुता करता था और अनके लोग सुलैमान के जीवत भर भेंट लाते, और उसके आधीन रहते थे।

22और सुलैमान की एक दिन की रसोई में इतना उठता था, अर्थात तीस कोर मैदा,

23साठ कोर आटा, दस तैयार किए हुए बैल और चराइयों में से बीस बैल और सौ भेड़-बकरी और इन को छोड़

24हरिन, चिकारे, यखमूर और तैयार किए हुए पक्षी क्योंकि महानद के इस पार के समस्त देश पर अर्थात तिप्सह से ले कर अज्जा तक जितने राजा थे, उन सभों पर सुलैमान प्रभुता करता, और अपने चारों ओर के सब रहने वालों से मेल रखता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.