13जब वह नबूवत कर चुका, तब ऊंचे स्थान पर चढ़ गया॥
14तब शाऊल के चचा ने उस से और उसके सेवक से पूछा, कि तुम कहां गए थे? उसने कहा, हम तो गदहियों को ढूंढ़ने गए थे; और जब हम ने देखा कि वे कहीं नहीं मिलतीं, तब शमूएल के पास गए।
15शाऊल के चचा ने कहा, मुझे बतला दे कि शमूएल ने तुम से क्या कहा।
16शाऊल ने अपने चचा से कहा, कि उसने हमें निश्चय करके बतया कि गदहियां मिल गईं। परन्तु जो बात शमूएल ने राज्य के विषय में कही थी वह उसने उसको न बताई॥
17तब शमूएल ने प्रजा के लोगों को मिस्पा में यहोवा के पास बुलवाया;