1 शमूएल 10

तब शमूएल ने प्रजा के लोगों को मिस्पा में यहोवा के पास बुलवाया;

1 Samuel 10:17 (UKJV) And Samuel called the people together unto the LORD to Mizpeh;

15शाऊल के चचा ने कहा, मुझे बतला दे कि शमूएल ने तुम से क्या कहा।

16शाऊल ने अपने चचा से कहा, कि उसने हमें निश्चय करके बतया कि गदहियां मिल गईं। परन्तु जो बात शमूएल ने राज्य के विषय में कही थी वह उसने उसको न बताई॥

17तब शमूएल ने प्रजा के लोगों को मिस्पा में यहोवा के पास बुलवाया;

18तब उसने इस्राएलियों से कहा, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि मैं तो इस्राएल को मिस्र देश से निकाल लाया, और तुम को मिस्रियों के हाथ से, और न सब राज्यों के हाथ से जो तुम पर अन्धेर करते थे छुड़ाया है।

19परन्तु तुम ने आज अपने परमेश्वर को जो सब विपत्तियों और कष्टों से तुम्हारा छुड़ाने वाला है तुच्छ जाना; और उस से कहा है, कि हम पर राजा नियुक्त कर दे। इसलिये अब तुम गोत्र गोत्र और हजार हजार करके यहोवा के साम्हने खड़े हो जाओ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.