1 शमूएल 10

तब शाऊल के चचा ने उस से और उसके सेवक से पूछा, कि तुम कहां गए थे? उसने कहा, हम तो गदहियों को ढूंढ़ने गए थे; और जब हम ने देखा कि वे कहीं नहीं मिलतीं, तब शमूएल के पास गए।

1 Samuel 10:14 (UKJV) And Saul's uncle said unto him and to his servant, Where went all of you? And he said, To seek the asses: and when we saw that they were no where, we came to Samuel.

12वहां के एक मनुष्य ने उत्तर दिया, भला, उनका बाप कौन है? इस पर यह कहावत चलने लगी, कि क्या शाऊल भी नबियों में का है?

13जब वह नबूवत कर चुका, तब ऊंचे स्थान पर चढ़ गया॥

14तब शाऊल के चचा ने उस से और उसके सेवक से पूछा, कि तुम कहां गए थे? उसने कहा, हम तो गदहियों को ढूंढ़ने गए थे; और जब हम ने देखा कि वे कहीं नहीं मिलतीं, तब शमूएल के पास गए।

15शाऊल के चचा ने कहा, मुझे बतला दे कि शमूएल ने तुम से क्या कहा।

16शाऊल ने अपने चचा से कहा, कि उसने हमें निश्चय करके बतया कि गदहियां मिल गईं। परन्तु जो बात शमूएल ने राज्य के विषय में कही थी वह उसने उसको न बताई॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.