1 शमूएल 14

फिर उसने वीरता करके अमालेकियों को जीता, और इस्राएलियों को लूटने वालों के हाथ से छुड़ाया॥

1 Samuel 14:48 (UKJV) And he gathered an host, and stroke the Amalekites, and delivered Israel out of the hands of them that spoiled them.

46तब शाऊल पलिश्तियों का पीछा छोड़कर लौट गया; और पलिश्ती भी अपने स्थान को चले गए॥

47जब शाऊल इस्राएलियों के राज्य में स्थिर हो गया, तब वह मोआबी, अम्मोनी, एदोमी, और पलिश्ती, अपने चारों ओर के सब शत्रुओं से, और सोबा के राजाओं से लड़ा; और जहां जहां वह जाता वहां जय पाता था।

48फिर उसने वीरता करके अमालेकियों को जीता, और इस्राएलियों को लूटने वालों के हाथ से छुड़ाया॥

49शाऊल के पुत्र योनातान, यिशबी, और मलकीश थे; और उसकी दो बेटियों के नाम ये थे, बड़ी का नाम तो मेरब और छोटी का नाम मीकल था।

50और शाऊल की स्त्री का नाम अहीनोअम था जो अहीमास की बेटी थी। और उसके प्रधान सेनापति का नाम अब्नेर था जो शाऊल के चचा नेर का पुत्र था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.