1 शमूएल 29

आकीश ने दाऊद को उत्तर देकर कहा, हां, यह मुझे मालूम है, तू मेरी दृष्टि में तो परमेश्वर के दूत के समान अच्छा लगता है; तौभी पलिश्ती हाकिमों ने कहा है, कि वह हमारे संग लड़ाई में न जाने पाएगा।

1 Samuel 29:9 (UKJV) And Achish answered and said to David, I know that you are good in my sight, as an angel of God: notwithstanding the princes of the Philistines have said, He shall not go up with us to the battle.

7इसलिये अब तू कुशल से लौट जा; ऐसा न हो कि पलिश्ती सरदार तुझ से अप्रसन्न हों।

8दाऊद ने आकीश से कहा, मैं ने क्या किया है? और जब से मैं तेरे साम्हने आया तब से आज तक तू ने अपने दास में क्या पाया है कि अपने प्रभु राजा के शत्रुओं से लड़ने न पाऊं?

9आकीश ने दाऊद को उत्तर देकर कहा, हां, यह मुझे मालूम है, तू मेरी दृष्टि में तो परमेश्वर के दूत के समान अच्छा लगता है; तौभी पलिश्ती हाकिमों ने कहा है, कि वह हमारे संग लड़ाई में न जाने पाएगा।

10इसलिये अब तू अपने प्रभु के सेवकों को ले कर जो तेरे साथ आए हैं बिहान को तड़के उठना; और तुम बिहान को तड़के उठ कर उजियाला होते ही चले जाना।

11इसलिये बिहान को दाऊद अपने जनों समेत तड़के उठ कर पलिश्तियों के देश को लौट गया। और पलिश्ती यिज्रेल को चढ़ गए॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.