1 शमूएल 3

तब यहोवा ने शमूएल को पुकारा; और उसने कहा, क्या आज्ञा!

1 Samuel 3:4 (UKJV) That the LORD called Samuel: and he answered, Here am I.

2और उस समय ऐसा हुआ कि (एली की आंखे तो धुंघली होने लगी थीं और उसे न सूझ पड़ता था) जब वह अपने स्थान में लेटा हुआ था,

3और परमेश्वर का दीपक अब तक बुझा नहीं था, और शमूएल यहोवा के मन्दिर में जहाँ परमेश्वर का सन्दूक था लेटा था;

4तब यहोवा ने शमूएल को पुकारा; और उसने कहा, क्या आज्ञा!

5तब उसने एली के पास दौड़कर कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। वह बोला, मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह। तो वह जा कर लेट गया।

6तब यहोवा ने फिर पुकार के कहा, हे शमूएल! शमूएल उठ कर एली के पास गया, और कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। उसने कहा, हे मेरे बेटे, मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.