1 शमूएल 6

और देखते रहना; यदि वह अपने देश के मार्ग से हो कर बेतशेमेश को चले, तो जानो कि हमारी यह बड़ी हानि उसी की ओर से हुई: और यदि नहीं, तो हम को निश्चय होगा कि यह मार हम पर उसकी ओर से नहीं, परन्तु संयोग ही से हुई।

1 Samuel 6:9 (UKJV) And see, if it goes up by the way of his own coast to Bethshemesh, then he has done us this great evil: but if not, then we shall know that it is not his hand that stroke us: it was a chance that happened to us.

7सो अब तुम एक नई गाड़ी बनाओ, और ऐसी दो दुधार गायें लो जो सुए तले न आई हों, और उन गायों को उस गाड़ी में जोतकर उनके बच्चों को उनके पास से ले कर घर को लौटा दो।

8तब यहोवा का सन्दूक ले कर उस गाड़ी पर धर दो, और साने की जो वस्तुएं तुम उसकी हानि भरने के लिये दोषबलि की रीति से दोगे उन्हें दूसरे सन्दूक में धर के उसके पास रख दो। फिर उसे रवाना कर दो कि चली जाए।

9और देखते रहना; यदि वह अपने देश के मार्ग से हो कर बेतशेमेश को चले, तो जानो कि हमारी यह बड़ी हानि उसी की ओर से हुई: और यदि नहीं, तो हम को निश्चय होगा कि यह मार हम पर उसकी ओर से नहीं, परन्तु संयोग ही से हुई।

10उन मनुष्यों ने वैसा ही किया; अर्थात दो दुधार गायें ले कर उस गाड़ी में जोतीं, और उनके बच्चों को घर में बन्द कर दिया।

11और यहोवा का सन्दूक, और दूसरा सन्दूक, और सोने के चूहों और अपनी गिलटियों की मूरतों को गाड़ी पर रख दिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.