2 इतिहास 12

और उसने यहूदा के गढ़ वाले नगरों को ले लिया, और यरूशलेम तक आया।

2 Chronicles 12:4 (UKJV) And he took the fenced cities which pertained to Judah, and came to Jerusalem.

2उन्होंने जो यहोवा से विश्वासघात किया, उस कारण राजा रहूबियाम के पांचवें वर्ष में मिस्र के राजा शीशक ने,

3बारह सौ रथ और साठ हजार सवार लिये हुए यरूशलेम पर चढ़ाई की, और जो लोग उसके संग मिस्र से आए, अर्थात लूबी, सुक्किय्यी, कूशी, ये अनगिनत थे।

4और उसने यहूदा के गढ़ वाले नगरों को ले लिया, और यरूशलेम तक आया।

5तब शमायाह नबी रहूबियाम और यहूदा के हाकिमों के पास जो शीशक के डर के मारे यरूशलेम में इकट्ठे हुए थे, आ कर कहने लगा, यहोवा यों कहता है, कि तुम ने मुझ को छोड़ दिया है, इसलिये मैं ने तुम को छोड़ कर शीशक के हाथ में कर दिया है।

6तब इस्राएल के हाकिम और राजा दीन हो गए, और कहा, यहोवा धमीं है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.