2 इतिहास 12

तब इस्राएल के हाकिम और राजा दीन हो गए, और कहा, यहोवा धमीं है।

2 Chronicles 12:6 (UKJV) Whereupon the princes of Israel and the king humbled themselves; and they said, The LORD is righteous.

4और उसने यहूदा के गढ़ वाले नगरों को ले लिया, और यरूशलेम तक आया।

5तब शमायाह नबी रहूबियाम और यहूदा के हाकिमों के पास जो शीशक के डर के मारे यरूशलेम में इकट्ठे हुए थे, आ कर कहने लगा, यहोवा यों कहता है, कि तुम ने मुझ को छोड़ दिया है, इसलिये मैं ने तुम को छोड़ कर शीशक के हाथ में कर दिया है।

6तब इस्राएल के हाकिम और राजा दीन हो गए, और कहा, यहोवा धमीं है।

7जब यहोवा ने देखा कि वे दीन हुए हैं, तब यहोवा का यह वचन शमायाह के पास पहुंचा कि वे दीन हो गए हैं, मैं उन को नष्ट न करूंगा; मैं उनका कुछ बचाव करूंगा, और मेरी जलजलाहट शीशक के द्वारा यरूशलेम पर न भड़केगी।

8तौभी वे उसके आधीन तो रहेंगे, ताकि वे मेरी और देश देश के राज्यों की भी सेवा जान लें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.