2 इतिहास 13

वह तीन वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा, और उसकी माता का नाम मीकायाह था; जो गिबावासी ऊरीएल की बेटी थी। और अबिय्याह और यारोबाम के बीच में लड़ाई हई।

2 Chronicles 13:2 (UKJV) He reigned three years in Jerusalem. His mother's name also was Michaiah the daughter of Uriel of Gibeah. And there was war between Abijah and Jeroboam.

1यारोबाम के अठारहवें वर्ष में अबिय्याह यहूदा पर राज्य करने लगा।

2वह तीन वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा, और उसकी माता का नाम मीकायाह था; जो गिबावासी ऊरीएल की बेटी थी। और अबिय्याह और यारोबाम के बीच में लड़ाई हई।

3अबिय्याह ने तो बड़े योद्धाओं का दल, अर्थात चार लाख छंटे हुए पुरुष ले कर लड़ने के लिये पांति बन्धाई, और यारोबाम ने आठ लाख छंटे हुए पुरुष जो बड़े शूरवीर थे, ले कर उसके विरुद्ध पांति बन्धाई।

4तब अबिय्याह समारैम नाम पहाड़ पर, जो एप्रैम के पहाड़ी देश में है, खड़ा हो कर कहने लगा, हे यारोबाम, हे सब इस्राएलियो, मेरी सुनो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.