2 इतिहास 29

तब उसने याजकों और लेवियों को ले आ कर पूर्व के चौक में इकट्ठा किया।

2 Chronicles 29:4 (UKJV) And he brought in the priests and the Levites, and gathered them together into the east street,

2जैसे उसके मूलपुरुष दाऊद ने किया था अर्थात जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था वैसा ही उसने भी किया।

3अपने राज्य के पहिले वर्ष के पहिले महीने में उसने यहोवा के भवन के द्वार खुलवा दिए, और उनकी मरम्मत भी कराई।

4तब उसने याजकों और लेवियों को ले आ कर पूर्व के चौक में इकट्ठा किया।

5और उन से कहने लगा, हे लेवियो मेरी सुनो! अब अपने अपने को पवित्र करो, और अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा के भवन को पवित्र करो, और पवित्रस्थान में से मैल निकालो।

6देखो हमारे पुरखाओं ने विश्वासघात कर के वह कर्म किया था, जो हमारे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में बुरा है और उसको तज कर के यहोवा के निवास से मुंह फेर कर उसको पीठ दिखाई थी।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.