2 इतिहास 31

तब हिजकिय्याह ने याजकों और लेवियों से उन ढेरों के विषय पूछा।

2 Chronicles 31:9 (UKJV) Then Hezekiah questioned with the priests and the Levites concerning the heaps.

7इस प्रकार ढेर का लगाना उन्होंने तीसरे महीने में आरम्भ किया और सातवें महीने में पूरा किया।

8जब हिजकिय्याह और हाकिमों ने आ कर उन ढेरों को देखा, तब यहोवा को और उसकी प्रजा इस्राएल को धन्य धन्य कहा।

9तब हिजकिय्याह ने याजकों और लेवियों से उन ढेरों के विषय पूछा।

10और अजर्याह महायाजक ने जो सादोक के घराने का था, उस से कहा, जब से लोग यहोवा के भवन में उठाई हुई भेंटें लाने लगे हैं, तब से हम लोग पेट भर खाने को पाते हैं, वरन बहुत बचा भी करता है; क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को आशीष दी है, और जो शेष रह गया है, उसी का यह बड़ा ढेर है।

11तब हिजकिय्याह ने यहोवा के भवन में कोठरियां तैयार करने की आज्ञा दी, और वे तैयार की गई।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.