2 राजा 6

परन्तु जब एक जन बल्ली काट रहा था, तो कुल्हाड़ी बेंट से निकल कर जल में गिर गई; सो वह चिल्ला कर कहने लगा, हाय! मेरे प्रभु, वह तो मंगनी की थी।

2 Kings 6:5 (UKJV) But as one was felling a beam, the axe head fell into the water: and he cried, and said, Alas, master! for it was borrowed.

3तब किसी ने कहा, अपने दासों के संग चलने को प्रसन्न हो, उसने कहा, चलता हूँ।

4तो वह उनके संग चला और वे यरदन के तीर पहुंच कर लकड़ी काटने लगे।

5परन्तु जब एक जन बल्ली काट रहा था, तो कुल्हाड़ी बेंट से निकल कर जल में गिर गई; सो वह चिल्ला कर कहने लगा, हाय! मेरे प्रभु, वह तो मंगनी की थी।

6परमेश्वर के भक्त ने पूछा, वह कहां गिरी? जब उसने स्थान दिखाया, तब उसने एक लकड़ी काट कर वहां डाल दी, और वह लोहा पानी पर तैरने लगा।

7उसने कहा, उसे उठा ले, तब उसने हाथ बढ़ा कर उसे ले लिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.