2 राजा 6

तो वह उनके संग चला और वे यरदन के तीर पहुंच कर लकड़ी काटने लगे।

2 Kings 6:4 (UKJV) So he went with them. And when they came to Jordan, they cut down wood.

2इसलिये हम यरदन तक जाएं, और वहां से एक एक बल्ली ले कर, यहां अपने रहने के लिये एक स्थान बना लें; उसने कहा, अच्छा जाओ।

3तब किसी ने कहा, अपने दासों के संग चलने को प्रसन्न हो, उसने कहा, चलता हूँ।

4तो वह उनके संग चला और वे यरदन के तीर पहुंच कर लकड़ी काटने लगे।

5परन्तु जब एक जन बल्ली काट रहा था, तो कुल्हाड़ी बेंट से निकल कर जल में गिर गई; सो वह चिल्ला कर कहने लगा, हाय! मेरे प्रभु, वह तो मंगनी की थी।

6परमेश्वर के भक्त ने पूछा, वह कहां गिरी? जब उसने स्थान दिखाया, तब उसने एक लकड़ी काट कर वहां डाल दी, और वह लोहा पानी पर तैरने लगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.