2 राजा 6

इसलिये हम यरदन तक जाएं, और वहां से एक एक बल्ली ले कर, यहां अपने रहने के लिये एक स्थान बना लें; उसने कहा, अच्छा जाओ।

2 Kings 6:2 (UKJV) Let us go, we pray you, unto Jordan, and take thence every man a beam, and let us make us a place there, where we may dwell. And he answered, Go all of you.

1और भविष्यद्वक्ताओं के चेलों में से किसी ने एलीशा से कहा, यह स्थान जिस में हम तेरे साम्हने रहते हैं, वह हमारे लिये सकेत है।

2इसलिये हम यरदन तक जाएं, और वहां से एक एक बल्ली ले कर, यहां अपने रहने के लिये एक स्थान बना लें; उसने कहा, अच्छा जाओ।

3तब किसी ने कहा, अपने दासों के संग चलने को प्रसन्न हो, उसने कहा, चलता हूँ।

4तो वह उनके संग चला और वे यरदन के तीर पहुंच कर लकड़ी काटने लगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.