2 शमूएल 11

और दूत को आज्ञा दी, कि जब तू युद्ध का पूरा हाल राजा को बता चुके,

2 Samuel 11:19 (UKJV) And charged the messenger, saying, When you have made an end of telling the matters of the war unto the king,

17तब नगर के पुरुषों ने निकलकर योआब से युद्ध किया, और लोगों में से, अर्थात दाऊद के सेवकों में से कितने खेत आए; और उन में हित्ती ऊरिय्यह भी मर गया।

18तब योआब ने भेज कर दाऊद को युद्ध का पूरा हाल बताया;

19और दूत को आज्ञा दी, कि जब तू युद्ध का पूरा हाल राजा को बता चुके,

20तब यदि राजा जलकर कहने लगे, कि तुम लोग लड़ने को नगर के ऐसे निकट क्यों गए? क्या तुम न जानते थे कि वे शहरपनाह पर से तीर छोड़ेंगे?

21यरुब्बेशेत के पुत्र अबीमेलेक को किसने मार डाला? क्या एक स्त्री ने शहरपनाह पर से चक्की का उपरला पाट उस पर ऐसा न डाला कि वह तेबेस में मर गया? फिर तुम शहरपनाह के एसे निकट क्यों गए? तो तू यों कहना, कि तेरा दास ऊरिय्याह हित्ती भी मर गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.