2 शमूएल 11

तब यदि राजा जलकर कहने लगे, कि तुम लोग लड़ने को नगर के ऐसे निकट क्यों गए? क्या तुम न जानते थे कि वे शहरपनाह पर से तीर छोड़ेंगे?

2 Samuel 11:20 (UKJV) And if so be that the king's wrath arise, and he say unto you, Wherefore approached all of you so nigh unto the city when all of you did fight? knew all of you not that they would shoot from the wall?

18तब योआब ने भेज कर दाऊद को युद्ध का पूरा हाल बताया;

19और दूत को आज्ञा दी, कि जब तू युद्ध का पूरा हाल राजा को बता चुके,

20तब यदि राजा जलकर कहने लगे, कि तुम लोग लड़ने को नगर के ऐसे निकट क्यों गए? क्या तुम न जानते थे कि वे शहरपनाह पर से तीर छोड़ेंगे?

21यरुब्बेशेत के पुत्र अबीमेलेक को किसने मार डाला? क्या एक स्त्री ने शहरपनाह पर से चक्की का उपरला पाट उस पर ऐसा न डाला कि वह तेबेस में मर गया? फिर तुम शहरपनाह के एसे निकट क्यों गए? तो तू यों कहना, कि तेरा दास ऊरिय्याह हित्ती भी मर गया।

22तब दूत चल दिया, और जा कर दाऊद से योआब की सब बातें वर्णन कीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.