2 शमूएल 4

जब शाऊल के पुत्र ने सुना, कि अब्नेर हेब्रोन में मारा गया, तब उसके हाथ ढीले पड़ गए, और सब इस्राएली भी घबरा गए।

2 Samuel 4:1 (UKJV) And when Saul's son heard that Abner was dead in Hebron, his hands were feeble, and all the Israelites were troubled.

1जब शाऊल के पुत्र ने सुना, कि अब्नेर हेब्रोन में मारा गया, तब उसके हाथ ढीले पड़ गए, और सब इस्राएली भी घबरा गए।

2शाऊल के पुत्र के दो जन थे जो दलों के प्रधान थे; एक का नाम बाना, और दूसरे का नाम रेकाब था, ये दोनों बेरोतवासी बिन्यामीनी रिम्मोन के पुत्र थे, ( क्योंकि बेरोत भी बिन्यामीन के भाग में गिना जाता है;

3और बेरोती लोग गितैम को भाग गए, और आज के दिन तक वहीं परदेशी हो कर रहते हैं।)

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.