2 तीमुथियुस 2

मसीह यीशु के अच्छे योद्धा की नाईं मेरे साथ दुख उठा।

2 Timothy 2:3 (UKJV) You therefore endure hardness, as a good soldier of Jesus Christ.

1इसलिये हे मेरे पुत्र, तू उस अनुग्रह से जो मसीह यीशु में है, बलवन्त हो जा।

2और जो बातें तू ने बहुत गवाहों के साम्हने मुझ से सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों।

3मसीह यीशु के अच्छे योद्धा की नाईं मेरे साथ दुख उठा।

4जब कोई योद्धा लड़ाई पर जाता है, तो इसलिये कि अपने भरती करने वाले को प्रसन्न करे, अपने आप को संसार के कामों में नहीं फंसाता

5फिर अखाड़े में लड़ने वाला यदि विधि के अनुसार न लड़े तो मुकुट नहीं पाता।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.