3मसीह यीशु के अच्छे योद्धा की नाईं मेरे साथ दुख उठा।
4जब कोई योद्धा लड़ाई पर जाता है, तो इसलिये कि अपने भरती करने वाले को प्रसन्न करे, अपने आप को संसार के कामों में नहीं फंसाता
5फिर अखाड़े में लड़ने वाला यदि विधि के अनुसार न लड़े तो मुकुट नहीं पाता।
6जो गृहस्थ परिश्रम करता है, फल का अंश पहिले उसे मिलना चाहिए।
7जो मैं कहता हूं, उस पर ध्यान दे और प्रभु तुझे सब बातों की समझ देगा।