प्रेरितों 10

जिस में पृथ्वी के सब प्रकार के चौपाए और रेंगने वाले जन्तु और आकाश के पक्षी थे।

Acts 10:12 (UKJV) Wherein were all manner of four-footed beasts of the earth, and wild beasts, and creeping things, and fowls of the air.

10और उसे भूख लगी, और कुछ खाना चाहता था; परन्तु जब वे तैयार कर रहे थे, तो वह बेसुध हो गया।

11और उस ने देखा, कि आकाश खुल गया; और एक पात्र बड़ी चादर के समान चारों कोनों से लटकता हुआ, पृथ्वी की ओर उतर रहा है।

12जिस में पृथ्वी के सब प्रकार के चौपाए और रेंगने वाले जन्तु और आकाश के पक्षी थे।

13और उसे एक ऐसा शब्द सुनाईं दिया, कि हे पतरस उठ, मार के खा।

14परन्तु पतरस ने कहा, नहीं प्रभु, कदापि नहीं; क्योंकि मैं ने कभी कोई अपवित्र या अशुद्ध वस्तु नहीं खाई है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.