प्रेरितों 10

और उन्हें सब बातें बता कर याफा को भेजा॥

Acts 10:8 (UKJV) And when he had declared all these things unto them, he sent them to Joppa.

6वह शमौन चमड़े के धन्धा करने वाले के यहां पाहुन है, जिस का घर समुद्र के किनारे है।

7जब वह स्वर्गदूत जिस ने उस से बातें की थीं चला गया, तो उस ने दो सेवक, और जो उसके पास उपस्थित रहा करते थे उन में से एक भक्त सिपाही को बुलाया।

8और उन्हें सब बातें बता कर याफा को भेजा॥

9दूसरे दिन, जब वे चलते चलते नगर के पास पहुंचे, तो दो पहर के निकट पतरस कोठे पर प्रार्थना करने चढ़ा।

10और उसे भूख लगी, और कुछ खाना चाहता था; परन्तु जब वे तैयार कर रहे थे, तो वह बेसुध हो गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.