प्रेरितों 11

तब पतरस ने उन्हें आरम्भ से क्रमानुसार कह सुनाया;

Acts 11:4 (UKJV) But Peter rehearsed the matter from the beginning, and expounded it by order unto them, saying,

2और जब पतरस यरूशलेम में आया, तो खतना किए हुए लोग उस से वाद-विवाद करने लगे।

3कि तू ने खतनारिहत लोगों के यहां जाकर उन से साथ खाया।

4तब पतरस ने उन्हें आरम्भ से क्रमानुसार कह सुनाया;

5कि मैं याफा नगर में प्रार्थना कर रहा था, और बेसुध होकर एक दर्शन देखा, कि एक पात्र, बड़ी चादर के समान चारों कोनों से लटकाया हुआ, आकाश से उतरकर मेरे पास आया।

6जब मैं ने उस पर ध्यान किया, तो पृथ्वी के चौपाए और बनपशु और रेंगने वाले जन्तु और आकाश के पक्षी देखे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.