प्रेरितों 11

कि तू ने खतनारिहत लोगों के यहां जाकर उन से साथ खाया।

Acts 11:3 (UKJV) Saying, You went in to men uncircumcised, and did eat with them.

1और प्रेरितों और भाइयों ने जो यहूदिया में थे सुना, कि अन्यजातियों ने भी परमेश्वर का वचन मान लिया है।

2और जब पतरस यरूशलेम में आया, तो खतना किए हुए लोग उस से वाद-विवाद करने लगे।

3कि तू ने खतनारिहत लोगों के यहां जाकर उन से साथ खाया।

4तब पतरस ने उन्हें आरम्भ से क्रमानुसार कह सुनाया;

5कि मैं याफा नगर में प्रार्थना कर रहा था, और बेसुध होकर एक दर्शन देखा, कि एक पात्र, बड़ी चादर के समान चारों कोनों से लटकाया हुआ, आकाश से उतरकर मेरे पास आया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.