प्रेरितों 16

वह लुस्त्रा और इकुनियुम के भाइयों में सुनाम था।

Acts 16:2 (UKJV) Which was well reported of by the brethren that were at Lystra and Iconium.

1फिर वह दिरबे और लुस्त्रा में भी गया, और देखो, वहां तीमुथियुस नाम एक चेला था, जो किसी विश्वासी यहूदिनी का पुत्र था, परन्तु उसका पिता यूनानी था।

2वह लुस्त्रा और इकुनियुम के भाइयों में सुनाम था।

3पौलुस ने चाहा, कि यह मेरे साथ चले; और जो यहूदी लोग उन जगहों में थे उन के कारण उसे लेकर उसका खतना किया; क्योंकि वे सब जानते था, कि उसका पिता यूनानी था।

4और नगर नगर जाते हुए वे उन विधियों को जो यरूशलेम के प्रेरितों और प्राचीनों ने ठहराई थीं, मानने के लिये उन्हें पहुंचाते जाते थे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.