प्रेरितों 4

और उन्हें बीच में खड़ा करके पूछने लगे, कि तुम ने यह काम किस सामर्थ से और किस नाम से किया है?

Acts 4:7 (UKJV) And when they had set them in the midst, they asked, By what power, or by what name, have all of you done this?

5दूसरे दिन ऐसा हुआ कि उन के सरदार और पुरिनये और शास्त्री।

6और महायाजक हन्ना और कैफा और यूहन्ना और सिकन्दर और जितने महायाजक के घराने के थे, सब यरूशलेम में इकट्ठे हुए।

7और उन्हें बीच में खड़ा करके पूछने लगे, कि तुम ने यह काम किस सामर्थ से और किस नाम से किया है?

8तब पतरस ने पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होकर उन से कहा।

9हे लोगों के सरदारों और पुरनियों, इस दुर्बल मनुष्य के साथ जो भलाई की गई है, यदि आज हम से उसके विषय में पूछ पाछ की जाती है, कि वह क्योंकर अच्छा हुआ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.