आमोस 1

मैं दमिश्क के बेण्डों को तोड़ डालूंगा, और आवेन नाम तराई के रहने वालों को और एदेन के घर में रहने वाले राजदण्डधारी को नाश करूंगा; और अराम के लोग बंधुए हो कर कीर को जाएंगे, यहोवा का यही वचन है॥

Amos 1:5 (UKJV) I will break also the bar of Damascus, and cut off the inhabitant from the plain of Aven, and him that holds the sceptre from the house of Eden: and the people of Syria shall go into captivity unto Kir, says the LORD.

3यहोवा यों कहता है, दमिश्क के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि उन्होंने गिलाद को लोहे के दांवने वाले यन्त्रों से रौंद डाला है।

4इसलिये मैं हजाएल के राजभवन में आग जलाऊंगा, और उस से बेन्हदद के राजभवन भी भस्म हो जाएंगे।

5मैं दमिश्क के बेण्डों को तोड़ डालूंगा, और आवेन नाम तराई के रहने वालों को और एदेन के घर में रहने वाले राजदण्डधारी को नाश करूंगा; और अराम के लोग बंधुए हो कर कीर को जाएंगे, यहोवा का यही वचन है॥

6यहोवा यों कहता है, अज्जा के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि वे सब लोगों को बंधुआ कर के ले गए कि उन्हें एदोम के वश में कर दें।

7इसलिये मैं अज्जा की शहरपनाह में आग लगाऊंगा, और उस से उसके भवन भस्म हो जाएंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.