कुलुस्सियों 3

इन ही के कारण परमेश्वर का प्रकोप आज्ञा न मानने वालों पर पड़ता है।

Colossians 3:6 (UKJV) For which things' sake the wrath of God comes on the children of disobedience:

4जब मसीह जो हमारा जीवन है, प्रगट होगा, तब तुम भी उसके साथ महिमा सहित प्रगट किए जाओगे।

5इसलिये अपने उन अंगो को मार डालो, जो पृथ्वी पर हैं, अर्थात व्यभिचार, अशुद्धता, दुष्कामना, बुरी लालसा और लोभ को जो मूर्ति पूजा के बराबर है।

6इन ही के कारण परमेश्वर का प्रकोप आज्ञा न मानने वालों पर पड़ता है।

7और तुम भी, जब इन बुराइयों में जीवन बिताते थे, तो इन्हीं के अनुसार चलते थे।

8पर अब तुम भी इन सब को अर्थात क्रोध, रोष, बैरभाव, निन्दा, और मुंह से गालियां बकना ये सब बातें छोड़ दो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.