दानिय्येल 5

और जो शब्द लिखे गए वे ये हैं, मने, मने, तकेल, और ऊपर्सीन।

Daniel 5:25 (UKJV) And this is the writing that was written, MENE, MENE, TEKEL, UPHARSIN.

23वरन तू ने स्वर्ग के प्रभु के विरुद्ध सिर उठा कर उसके भवन के पात्र मंगवा कर अपने साम्हने धरवा लिए, और अपने प्रधानों और रानियों और रखेलियों समेत तू ने उन में दाखमधु पिया; और चान्दी-सोने, पीतल, लोहे, काठ और पत्थर के देवता, जो न देखते न सुनते, न कुछ जानते हैं, उनकी तो स्तुति की, परन्तु परमेश्वर, जिसके हाथ में तेरा प्राण है, और जिसके वश में तेरा सब चलना फिरना है, उसका सन्मान तू ने नहीं किया॥

24तब ही यह हाथ का एक भाग उसी की ओर से प्रगट किया गया है और वे शब्द लिखे गए हैं।

25और जो शब्द लिखे गए वे ये हैं, मने, मने, तकेल, और ऊपर्सीन।

26इस वाक्य का अर्थ यह है, मने, अर्थात परमेश्वर ने तेरे राज्य के दिन गिनकर उसका अन्त कर दिया है।

27तकेल, तू मानो तराजू में तौला गया और हलका पाया गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.