वायरनम्ही 15

सात सात वर्ष बीतने पर तुम छुटकारा दिया करना,

Deuteronomy 15:1 (UKJV) At the end of every seven years you shall make a release.

1सात सात वर्ष बीतने पर तुम छुटकारा दिया करना,

2अर्थात जिस किसी ऋण देने वाले ने अपने पड़ोसी को कुछ उधार दिया हो, तो वह उसे छोड़ दे; और अपने पड़ोसी वा भाई से उसको बरबस न भरवा ले, क्योंकि यहोवा के नाम से इस छुटकारे का प्रचार हुआ है।

3परदेशी मनुष्य से तू उसे बरबस भरवा सकता है, परन्तु जो कुछ तेरे भाई के पास तेरा हो उसको तू बिना भरवाए छोड़ देना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.