वायरनम्ही 33

मूसा ने हमें व्यवस्था दी, और याकूब की मण्डली का निज भाग ठहरी॥

Deuteronomy 33:4 (UKJV) Moses commanded us a law, even the inheritance of the congregation of Jacob.

2उसने कहा, यहोवा सीनै से आया, और सेईर से उनके लिये उदय हुआ; उसने पारान पर्वत पर से अपना तेज दिखाया, और लाखों पवित्रों के मध्य में से आया, उसके दाहिने हाथ से उनके लिये ज्वालामय विधियां निकलीं॥

3वह निश्चय देश देश के लोगों से प्रेम करता है; उसके सब पवित्र लोग तेरे हाथ में हैं: वे तेरे पांवों के पास बैठे रहते हैं, एक एक तेरे वचनों से लाभ उठाता है॥

4मूसा ने हमें व्यवस्था दी, और याकूब की मण्डली का निज भाग ठहरी॥

5जब प्रजा के मुख्य मुख्य पुरूष, और इस्राएल के गोत्री एक संग हो कर एकत्रित हुए, तब वह यशूरून में राजा ठहरा॥

6रूबेन न मरे, वरन जीवित रहे, तौभी उसके यहां के मनुष्य थोड़े हों॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.