वायरनम्ही 5

हमारे परमेश्वर यहोवा ने तो होरेब पर हम से वाचा बान्धी।

Deuteronomy 5:2 (UKJV) The LORD our God made a covenant with us in Horeb.

1मूसा ने सारे इस्राएलियों को बुलवाकर कहा, हे इस्राएलियों, जो जो विधि और नियम मैं आज तुम्हें सुनाता हूं वे सुनो, इसलिये कि उन्हें सीखकर मानने में चौकसी करो।

2हमारे परमेश्वर यहोवा ने तो होरेब पर हम से वाचा बान्धी।

3इस वाचा को यहोवा ने हमारे पितरों से नहीं, हम ही से बान्धा, जो यहां आज के दिन जीवित हैं।

4यहोवा ने उस पर्वत पर आग के बीच में से तुम लोगों से आम्हने साम्हने बातें की;

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.