निर्गमन 20

तू मुझे छोड़ दूसरों को ईश्वर करके न मानना॥

Exodus 20:3 (UKJV) You shall have no other gods before me.

1तब परमेश्वर ने ये सब वचन कहे,

2कि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूं, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात मिस्र देश से निकाल लाया है॥

3तू मुझे छोड़ दूसरों को ईश्वर करके न मानना॥

4तू अपने लिये कोई मूर्ति खोदकर न बनाना, न किसी कि प्रतिमा बनाना, जो आकाश में, वा पृथ्वी पर, वा पृथ्वी के जल में है।

5तू उन को दण्डवत न करना, और न उनकी उपासना करना; क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखने वाला ईश्वर हूं, और जो मुझ से बैर रखते है, उनके बेटों, पोतों, और परपोतों को भी पितरों का दण्ड दिया करता हूं,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.