निर्गमन 30

और वेदी के ऊपर वाले पल्ले और चारों ओर की अलंगों और सींगों को चोखे सोने से मढ़ना, और इसकी चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाना।

Exodus 30:3 (UKJV) And you shall overlay it with pure gold, the top thereof, and the sides thereof round about, and the horns thereof; and you shall make unto it a crown of gold round about.

1फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।

2उसकी लम्बाई एक हाथ और चौड़ाई एक हाथ की हो, वह चौकोर हो, और उसकी ऊंचाई दो हाथ की हो, और उसके सींग उसी टुकड़े से बनाए जाएं।

3और वेदी के ऊपर वाले पल्ले और चारों ओर की अलंगों और सींगों को चोखे सोने से मढ़ना, और इसकी चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाना।

4और इसकी बाड़ के नीचे इसके दानों पल्ले पर सोने के दो दो कड़े बनाकर इसके दोनों ओर लगाना, वे इसके उठाने के डण्डों के खानों का काम देंगे।

5और डण्डों को बबूल की लकड़ी के बनाकर उन को सोने से मढ़ना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.