निर्गमन 37

फिर उसने बबूल के डण्डे बनाए, और उन्हें सोने से मढ़ा,

Exodus 37:4 (UKJV) And he made staves of shittim wood, and overlaid them with gold.

2और उसने उसको भीतर बाहर चोखे सोने से मढ़ा, और उसके चारों ओर सोने की बाड़ बनाई।

3और उसके चारों पायों पर लगाने को उसने सोने के चार कड़े ढ़ाले, दो कड़े एक अलंग और दो कड़े दूसरी अलंग पर लगे।

4फिर उसने बबूल के डण्डे बनाए, और उन्हें सोने से मढ़ा,

5और उन को सन्दूक की दोनो अलंगों के कड़ों में डाला कि उनके बल सन्दूक उठाया जाए।

6फिर उसने चोखे सोने के प्रायश्चित्त वाले ढकने को बनाया; उसकी लम्बाई अढ़ाई हाथ और चौड़ाई डेढ़ हाथ की थी।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.