निर्गमन 40

और हारून को पवित्र वस्त्र पहिनाना, और उसका अभिषेक करके उसको पवित्र करना, कि वह मेरे लिये याजक का काम करे।

Exodus 40:13 (UKJV) And you shall put upon Aaron the holy garments, and anoint him, and sanctify him; that he may minister unto me in the priest's office.

11और पाए समेत हौदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र करना।

12और हारून और उसके पुत्रों को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर ले जा कर जल से नहलाना,

13और हारून को पवित्र वस्त्र पहिनाना, और उसका अभिषेक करके उसको पवित्र करना, कि वह मेरे लिये याजक का काम करे।

14और उसके पुत्रों को ले जा कर अंगरखे पहिनाना,

15और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना, कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिन्ह ठहरेगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.