13और हारून को पवित्र वस्त्र पहिनाना, और उसका अभिषेक करके उसको पवित्र करना, कि वह मेरे लिये याजक का काम करे।
14और उसके पुत्रों को ले जा कर अंगरखे पहिनाना,
15और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना, कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिन्ह ठहरेगा।
16और मूसा ने जो जो आज्ञा यहोवा ने उसको दी थी उसी के अनुसार किया॥
17और दूसरे बरस के पहिले महीने के पहिले दिन को निवास खड़ा किया गया।