निर्गमन 40

और अभिषेक का तेल ले कर निवास को और जो कुछ उस में होगा सब कुछ का अभिषेक करना, और सारे सामान समेत उसको पवित्र करना; तब वह पवित्र ठहरेगा।

Exodus 40:9 (UKJV) And you shall take the anointing oil, and anoint the tabernacle, and all that is therein, and shall hallow it, and all the vessels thereof: and it shall be holy.

7और मिलाप वाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखके उस में जल भरना।

8और चारों ओर के आंगन की कनात को खड़ा करना, और उस आंगन के द्वार पर पर्दे को लटका देना।

9और अभिषेक का तेल ले कर निवास को और जो कुछ उस में होगा सब कुछ का अभिषेक करना, और सारे सामान समेत उसको पवित्र करना; तब वह पवित्र ठहरेगा।

10और सब सामान समेत होमवेदी का अभिषेक करके उसको पवित्र करना; तब वह परमपवित्र ठहरेगी।

11और पाए समेत हौदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र करना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.