निर्गमन 40

और सब सामान समेत होमवेदी का अभिषेक करके उसको पवित्र करना; तब वह परमपवित्र ठहरेगी।

Exodus 40:10 (UKJV) And you shall anoint the altar of the burnt offering, and all his vessels, and sanctify the altar: and it shall be an altar most holy.

8और चारों ओर के आंगन की कनात को खड़ा करना, और उस आंगन के द्वार पर पर्दे को लटका देना।

9और अभिषेक का तेल ले कर निवास को और जो कुछ उस में होगा सब कुछ का अभिषेक करना, और सारे सामान समेत उसको पवित्र करना; तब वह पवित्र ठहरेगा।

10और सब सामान समेत होमवेदी का अभिषेक करके उसको पवित्र करना; तब वह परमपवित्र ठहरेगी।

11और पाए समेत हौदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र करना।

12और हारून और उसके पुत्रों को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर ले जा कर जल से नहलाना,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.