यहेजकेल 11

इस पर करूबों ने अपने पंख उठाए, और पहिये उनके संग संग चले; और इस्राएल के परमेश्वर का तेज उनके ऊपर था।

Ezekiel 11:22 (UKJV) Then did the cherubims lift up their wings, and the wheels beside them; and the glory of the God of Israel was over them above.

20जिस से वे मेरी विधियों पर नित चला करें और मेरे नियमों को मानें; और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, और मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा।

21परन्तु वे लोग जो अपनी घृणित मूरतों और घृणित कामों में मन लगा कर चलते रहते हैं, उन को मैं ऐसा करूंगा कि उनकी चाल उन्हीं के सिर पर पड़ेगी, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।

22इस पर करूबों ने अपने पंख उठाए, और पहिये उनके संग संग चले; और इस्राएल के परमेश्वर का तेज उनके ऊपर था।

23तब यहोवा का तेज नगर के बीच में से उठ कर उस पर्वत पर ठहर गया जो नगर की पूर्व ओर है।

24फिर आत्मा ने मुझे उठाया, और परमेश्वर के आत्मा की शक्ति से दर्शन में मुझे कसदियों के देश में बंधुओं के पास पहुंचा दिया। और जो दर्शन मैं ने पाया था वह लोप हो गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.