यहेजकेल 24

और इस बलवई घराने से यह दृष्टान्त कह, प्रभु यहोवा कहता है, हण्डे को आग पर धर दो; उसे धरकर उस में पानी डाल दो;

Ezekiel 24:3 (UKJV) And utter a parable unto the rebellious house, and say unto them, Thus says the Lord GOD; Set on a pot, set it on, and also pour water into it:

1नवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को, यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा,

2हे मनुष्य के सन्तान, आज का दिन लिख रख, क्योंकि आज ही के दिन बाबुल के राजा ने यरूशलेम आ घेरा है।

3और इस बलवई घराने से यह दृष्टान्त कह, प्रभु यहोवा कहता है, हण्डे को आग पर धर दो; उसे धरकर उस में पानी डाल दो;

4तब उस में जांघ, कन्धा और सब अच्छे अच्छे टुकड़े बटोर कर रखो; और उसे उत्तम उत्तम हड्डियों से भर दो।

5झुंड में से सब से अच्छे पशु ले कर उन हड्डियों को हण्डे के नीचे ढेर करो; और उन को भली-भांति पकाओ ताकि भीतर ही हड्डियां भी पक जाएं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.