यहेजकेल 24

झुंड में से सब से अच्छे पशु ले कर उन हड्डियों को हण्डे के नीचे ढेर करो; और उन को भली-भांति पकाओ ताकि भीतर ही हड्डियां भी पक जाएं।

Ezekiel 24:5 (UKJV) Take the choice of the flock, and burn also the bones under it, and make it boil well, and let them seethe the bones of it therein.

3और इस बलवई घराने से यह दृष्टान्त कह, प्रभु यहोवा कहता है, हण्डे को आग पर धर दो; उसे धरकर उस में पानी डाल दो;

4तब उस में जांघ, कन्धा और सब अच्छे अच्छे टुकड़े बटोर कर रखो; और उसे उत्तम उत्तम हड्डियों से भर दो।

5झुंड में से सब से अच्छे पशु ले कर उन हड्डियों को हण्डे के नीचे ढेर करो; और उन को भली-भांति पकाओ ताकि भीतर ही हड्डियां भी पक जाएं।

6इसलिये प्रभु यहोवा यों कहता है, हाय, उस हत्यारी नगरी पर! हाय उस हण्डे पर! जिसका मोर्चा उस में बना है और छूटा नहीं; उस में से टुकड़ा टुकड़ा कर के निकाल लो, उस पर चिट्ठी न डाली जाए।

7क्योंकि उस नगरी में किया हुआ खून उस में है; उसने उसे भूमि पर डाल कर धूलि से नहीं ढांपा, परन्तु नंगी चट्टान पर रख दिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.