यहेजकेल 24

इसलिये प्रभु यहोवा यों कहता है, हाय, उस हत्यारी नगरी पर! हाय उस हण्डे पर! जिसका मोर्चा उस में बना है और छूटा नहीं; उस में से टुकड़ा टुकड़ा कर के निकाल लो, उस पर चिट्ठी न डाली जाए।

Ezekiel 24:6 (UKJV) Wherefore thus says the Lord GOD; Woe to the bloody city, to the pot whose scum is therein, and whose scum is not gone out of it! bring it out piece by piece; let no lot fall upon it.

4तब उस में जांघ, कन्धा और सब अच्छे अच्छे टुकड़े बटोर कर रखो; और उसे उत्तम उत्तम हड्डियों से भर दो।

5झुंड में से सब से अच्छे पशु ले कर उन हड्डियों को हण्डे के नीचे ढेर करो; और उन को भली-भांति पकाओ ताकि भीतर ही हड्डियां भी पक जाएं।

6इसलिये प्रभु यहोवा यों कहता है, हाय, उस हत्यारी नगरी पर! हाय उस हण्डे पर! जिसका मोर्चा उस में बना है और छूटा नहीं; उस में से टुकड़ा टुकड़ा कर के निकाल लो, उस पर चिट्ठी न डाली जाए।

7क्योंकि उस नगरी में किया हुआ खून उस में है; उसने उसे भूमि पर डाल कर धूलि से नहीं ढांपा, परन्तु नंगी चट्टान पर रख दिया।

8इसलिये मैं ने भी उसका खून नंगी चट्टान पर रखा है कि वह ढंप न सके और कि बदला लेने को जलजलाहट भड़के।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.