यहेजकेल 38

और यह कह, हे गोग, हे रोश, मेशेक, और तूबल के प्रधान, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देख, मैं तेरे विरुद्ध हूँ।

Ezekiel 38:3 (UKJV) And say, Thus says the Lord GOD; Behold, I am against you, O Gog, the chief prince of Meshech and Tubal:

1फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा,

2हे मनुष्य के सन्तान, अपना मुंह मागोग देश के गोग की ओर कर के, जो रोश, मेशेक और तूबल का प्रधान है, उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर।

3और यह कह, हे गोग, हे रोश, मेशेक, और तूबल के प्रधान, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देख, मैं तेरे विरुद्ध हूँ।

4मैं तुझे घुमा ले आऊंगा, और तेरे जबड़ों में आंकड़े डाल कर तुझे निकालूंगा; और तेरी सारी सेना को भी अर्थात घोड़ों और सवारों को जो सब के सब कवच पहिने हुए एक बड़ी भीड़ हैं, जो फरी और ढाल लिए हुए सब के सब तलवार चलाने वाले होंगे;

5और उनके संग फारस, कूश और पूत को, जो सब के सब ढाल लिए और टोप लगाए होंगे;

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.