यहेजकेल 38

हे मनुष्य के सन्तान, अपना मुंह मागोग देश के गोग की ओर कर के, जो रोश, मेशेक और तूबल का प्रधान है, उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर।

Ezekiel 38:2 (UKJV) Son of man, set your face against Gog, the land of Magog, the chief prince of Meshech and Tubal, and prophesy against him,

1फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा,

2हे मनुष्य के सन्तान, अपना मुंह मागोग देश के गोग की ओर कर के, जो रोश, मेशेक और तूबल का प्रधान है, उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर।

3और यह कह, हे गोग, हे रोश, मेशेक, और तूबल के प्रधान, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देख, मैं तेरे विरुद्ध हूँ।

4मैं तुझे घुमा ले आऊंगा, और तेरे जबड़ों में आंकड़े डाल कर तुझे निकालूंगा; और तेरी सारी सेना को भी अर्थात घोड़ों और सवारों को जो सब के सब कवच पहिने हुए एक बड़ी भीड़ हैं, जो फरी और ढाल लिए हुए सब के सब तलवार चलाने वाले होंगे;

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.