यहेजकेल 38

मैं तुझे घुमा ले आऊंगा, और तेरे जबड़ों में आंकड़े डाल कर तुझे निकालूंगा; और तेरी सारी सेना को भी अर्थात घोड़ों और सवारों को जो सब के सब कवच पहिने हुए एक बड़ी भीड़ हैं, जो फरी और ढाल लिए हुए सब के सब तलवार चलाने वाले होंगे;

Ezekiel 38:4 (UKJV) And I will turn you back, and put hooks into your jaws, and I will bring you forth, and all yours army, horses and horsemen, all of them clothed with all sorts of armour, even a great company with bucklers and shields, all of them handling swords:

2हे मनुष्य के सन्तान, अपना मुंह मागोग देश के गोग की ओर कर के, जो रोश, मेशेक और तूबल का प्रधान है, उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर।

3और यह कह, हे गोग, हे रोश, मेशेक, और तूबल के प्रधान, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देख, मैं तेरे विरुद्ध हूँ।

4मैं तुझे घुमा ले आऊंगा, और तेरे जबड़ों में आंकड़े डाल कर तुझे निकालूंगा; और तेरी सारी सेना को भी अर्थात घोड़ों और सवारों को जो सब के सब कवच पहिने हुए एक बड़ी भीड़ हैं, जो फरी और ढाल लिए हुए सब के सब तलवार चलाने वाले होंगे;

5और उनके संग फारस, कूश और पूत को, जो सब के सब ढाल लिए और टोप लगाए होंगे;

6और गोमेर और उसके सारे दलों को, और उत्तर दिशा के दूर दूर देशों के तोगर्मा के घराने, और उसके सारे दलों को निकालूंगा; तेरे संग बहुत से देशों के लोग होंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.